डीएसपीएमयू में निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता
रांची, जुलाई 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की ओर से शनिवार को विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ जिन्दर सिंह मुंडा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में डॉ बिनोद कुमार व डॉ आशा कुमारी गुप्ता ने दोनों प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया। सभी विजेताओं को 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एमए रूरल डेवलपमेंट पाठ्यक्रम में आवेदन आमंत्रित आयोजन में डॉ मृत्युंजय कोइरी, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.