रांची, अप्रैल 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में मंगलवार को कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनी। एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ राजीव मनोहर बोले, डॉ भीमराव को हम सभी एक राष्ट्रवादी चिंतक, समाज सुधारक के रूप में याद करते हैं। उनकी सबसे स्थाई विरासत संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अभय कृष्ण सिंह बोले, डॉ आंबेडकर के सिद्धांत न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व आज भी हमारे समाज के मार्गदर्शक स्तंभ हैं। एनएसएस (महिला इकाई) की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शमा सोनाली ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- जयंती पर आंबेडकर को किया गया नमन यह भी पढ़ें- भारतीय संविध...