रांची, नवम्बर 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पर डीएसपीएमयू के नए शैक्षणिक भवन में शुक्रवार को कई प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम हुए। डॉ अभय कृष्ण सिंह के संयोजन में गठित कमेटी ने भाषण, निबंध, पेंटिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। वाद-विवाद में वंदना को प्रथम स्थान, रागिनी को द्वितीय व अभिषेक को तृतीय स्थान मिला। भाषण में खुशनुमा, शिवांगी, प्रियंका क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। निबंध में रिया, प्रथम, मुस्कान द्वितीय व बबली तृतीय रही। पेंटिंग में रोशन, प्रथम, भारती द्वितीय व प्रियंका तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को डीएसडब्ल्यू डॉ सर्वोत्तम कुमार व रजिस्ट्रार डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी, ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्सवर्धन किया। निर्णायक मंडल में डॉ जिंदर सिंह मुंडा, डॉ विनय भरत शामिल थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.