रांची, मार्च 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रहा कलमबंद आंदोलन सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपनी प्रमुख मांग एसीपी/एमएसीपी के भुगतान की बहाली को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य का बहिष्कार किया। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी को पुनः ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। कर्मचारियों में व्याप्त आक्रोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस वर्ष होली पर्व न मनाने का सामूहिक निर्णय लिया है। उनका कहना है कि आर्थिक अनिश्चितता के बीच उत्सव मनाना संभव नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.