रांची, मार्च 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के नवनियुक्त कुलपति प्रो राजीव मनोहर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को झारखंड के पारंपरिक छऊ नृत्य का मुखौटा भेंट किया। साथ ही, विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में एक मांगपत्र भी सौंपा। आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति नहीं होने के कारण कई शैक्षणिक व प्रशासनिक समस्याओं का समाधान लंबित रहा। अब नए कुलपति के पदभार ग्रहण करने से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में एक नई उम्मीद जगी है। कुलपति से मांग की गई कि शिक्षकेतर कर्मियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके अलावा सभी प्रोफेशनल कोर्स को अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अनुमोदित कराने की मांग भी उठाई। सा...