रांची, मार्च 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रहा कलमबंद आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। संघ के अध्यक्ष राजू साव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र होकर एसीपी-एमएसीपी के लंबित भुगतान को शीघ्र सुनिश्चित करने की मांग दोहराई और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के इस आंदोलन को 14 दिन पूरे हो चुके हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों को लंबे समय से टाला जा रहा है, जिससे उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है। इस बीच विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी ने कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस दिशा में सकारात्मक पहल कर रहा है और जल्द ही समाधान की दिशा में कोई ठोस निर्णय सामने आएगा। कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.