रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के आह्वान पर एससीपी/एमएसीपी भुगतान की मांग को लेकर जारी कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे कार्य बहिष्कार और बंदी के कारण विश्वविद्यालय के कई विभागों का कामकाज प्रभावित रहा और परिसर में अधिकांश कार्यालय बंद रहे। कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। दिनभर की स्थिति का अवलोकन करने के बाद भी देर शाम तक किसी प्रकार का समाधान सामने नहीं आया। संघ ने स्पष्ट किया कि जबतक कर्मचारियों के एससीपी/एमएसीपी भुगतान को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोल...