रांची, अप्रैल 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में विश्वविद्यालय शिक्षकों की सामूहिक तौर पर लिखित पुस्तक 'कंप्यूटर टेक्नोलॉजी', का विमोचन शनिवार को कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने किया। इस पुस्तक का लेखन- डॉ राहुल देव साह, डॉ राजेंद्र कुमार महतो और डॉ आईएन साहू ने संयुक्त रूप से किया है। इन तीनों लेखकों ने अपने शैक्षणिक अनुभवों और तकनीकी विशेषज्ञता को इस पुस्तक में समाहित किया है। यह पुस्तक नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत- स्किल एन्हांस्ड कोर्स (एसईसी) के पाठ्यक्रम पर आधारित है। पुस्तक में जटिल तकनीकी विषयों को प्रश्नोत्तर के प्रारूप में प्रस्तुत किया गया है, जो विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करेगा कि परीक्षा में उत्तर कैसे लिखे जाते हैं। कुलपति ने कहा कि अक्सर विद्यार्थी नई शिक्षा नीति के नए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.