रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे कुलपति प्रो राजीव मनोहर की अध्यक्षता में होगी। इसमें विश्वविद्यालय के तहत संचालित विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सीट मैट्रिक्स, सिलेबस में संशोधन और नए पाठ्यक्रमों से संबंधित प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रमों को अधिक रोजगारोन्मुख और समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने पर भी चर्चा होगी। विवि में टॉपरों की कॉपी की जाएगी प्रदर्शित एकेडमिक काउंसिल के समक्ष पब्लिक फाइनेंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन विषय में स्नातक स्तर पर नया पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- डीएसपीएमयू में मेधा आधारित नामांकन होगा, वर्षांत में दीक्षांत समारोह की तै...