रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की अकादमिक काउंसिल की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो राजीव मनोहर की अध्यक्षता में होगी। बैठक दोपहर तीन बजे से आयोजित की गई है। इसमें मुख्य रूप से पीएचडी में नामांकन और पीएचडी नियमावली 2022 को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 में नामांकन को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। इसमें सीबीसीएस के तहत स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में तीन वर्ष में पढ़ाई पूरी कर निकास लेनेवाले विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन के प्रावधान पर चर्चा होगी।इसके अलावा बैठक के एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्तावों पर भी अकादमिक काउंसिल विचार कर निर्णय लेगी। बैठक में मे...