रांची, अप्रैल 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के विद्यार्थियों ने नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में आविर्भाव कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डीएसपीएमयू के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने एशियाई संसदीय बहस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में वंदना कुमारी, स्नेहा कुमारी, शालीन व रूपेश शामिल थे, जिन्होंने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभावशाली वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने तार्किक विश्लेषण, सशक्त अभिव्यक्ति और बेहतरीन टीम वर्क के दम पर अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागियों से मुकाबला किया। यह सफलता राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ शमा सोनाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.