डीएसपीएमयू के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स में जीते दो पदक
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए दो पदक जीते। इसमें दीपक मुंडा ने रजत, जबकि शुभम एक्का ने कांस्य पदक हासिल किया। भूगोल विभाग के विद्यार्थी दीपक मुंडा ने अंडर-20 बालक लॉन्ग जंप स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, शुभम एक्का ने अंडर-20 बालक 400 मीटर मिक्स्ड रिले में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। विभागाध्यक्ष डॉ अभय कृष्ण सिंह ने दीपक मुंडा और शुभम एक्का को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग के शिक्षकों ने भी दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।विभागाध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.