डीएसपीएमयू के योगेश झरखंड टी 20 लीग में
रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) के दर्शनशास्त्र के विद्यार्थी योगेश भास्कर का चयन झरखंड टी 20 लीग में हुआ है। लीग की फ्रेंचाइजी कोयलांचल सुपर किंग्स ने उन्हें Rs.3.5 लाख में अपनी टीम से जोड़ा है। योगेश की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बधाई देते हुए कहा कि यह आवश्यक नहीं कि हम अकादमिक श्रेष्ठता पर ही केंद्रित होकर आजीविका की तलाश करें। आवश्यक यह हो जाता है कि हम जिस हुनर से जुड़ें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। उन्होंने योगेश की इस उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि उसका अगला लक्ष्य राज्य स्तरीय चयन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना होना चाहिए। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.