रांची, अगस्त 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को होगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बताया कि समारोह में अकादमिक सत्र 2022-25 के स्नातक, 2023-25 व 24-26 के स्नातकोत्तर व बीएड 2023-25 एवं 24-26 के विद्यार्थी उपाधि प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय में पंजीकृत वे पीएचडी शोधार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिनका अंतिम परीक्षा परिणाम 31 अगस्त 2026 तक प्रकाशित होगा। पात्र विद्यार्थियों को dspmuranchi.ac.in पर पंजीकरण कर फॉर्म भरने और शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण पोर्टल 31 अगस्त तक ही खुला रहेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ शुचि संतोष बरवार ने विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन करने की अपील की है। किसी जानकारी के लिए परीक्षा विभाग से संपर्क किया जा स...