डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह आज
रांची, सितम्बर 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) का तृतीय दीक्षांत समारोह गुरुवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा। समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे, जबकि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य अर्थशास्त्री डॉ राकेश मोहन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होकर दीक्षांत उद्बोधन देंगे। समारोह में कुलपति प्रो राजीव मनोहर के अलावा सभी संकाय के डीन, विभागाध्यक्ष, पदाधिकारीगण, सीनेट व सिंडिकेट सदस्य सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से पहली मानद उपाधि (डीलिट्) विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश मोहन को प्रदान की जाएगी। वहीं, 6,415 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 3,065...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.