मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- बिहार पुलिस के डीएसपी समेत 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोर्ट से गिफ्तारी वारंट निकल गया है।विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने तत्कालीन पुलिसलाइन डीएसपी और कुढ़नी थानेदार समेत 12 पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है। नौ मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया गया है। सभी पुलिसकर्मी कुढ़नी और सदर थाने के दो मादक पदार्थ जब्ती के केस में गवाही देने के लिए न्यायालय में नहीं आ रहे हैं। विशेष एनडीपीएस कोर्ट-दो के न्यायाधीश नरेंद्रपाल सिंह ने गवाही नहीं देने के इस मामले को गंभीरता से लिया है।इनके खिलाफ जारी हुआ वारंट तत्कालीन कुढ़नी थानेदार अरविंद पासवान, तत्कालीन डीएसपी रक्षित विपिन नारायण शर्मा, आईओ दारोगा विवेकानंद सिंह, एएसआई प्रकाश कुमार, गृहरक्षक कुमोद कुमार, दिनेश चौधरी, रघुवीर सिंह, आईओ राजेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.