डीएसडब्ल्यू कार्यालय का अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीडीयू में हुए हरे पेड़ों की कटाई के विरोध में आंदोलन किया था। इस पर डीडीयू के छात्र कल्याण अधिष्ठाता की ओर से जो स्पष्टीकरण दिया गया उससे नाराज अभाविप कार्यकर्ताओं ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय का घेराव कर प्रतीकात्मक रूप से छात्र कल्याण अधिष्ठाता को नकारा गोल्ड मेडल पहनाकर विरोध दर्ज कराया। परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में हरे पेड़ों की कटाई को लेकर विश्वविद्यालय ने जो स्पष्टीकरण दिया है वह न केवल तथ्यहीन और आधारविहीन है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रशासन की गंभीर उदासीनता को उजागर करता है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सागौन के वृक्ष दशकों से विश्वविद्यालय परिसर की हरित पहचान का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, अब इन्हें हानिकारक बताकर काट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.