बागपत, मार्च 3 -- बड़ौत। नगर पालिका द्वारा गुराना रोड मीरापुर राजवाहे पर डीएसटीपी का निर्माण किया गया है, लेकिन उसके पास में ही बने सीवर का मेनहॉल खुला हुआ है। मंगलवार को उसमें गोवंश गिर गया। क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि त्रिवेंद्र गौरव ने घटना की जानकारी नगर पालिका व गौ रक्षा टीम को दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका और गौ रक्षा टीम मौके पर पहुंची और गोवंश को बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...