दुमका, मई 24 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रविवारको जिला उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर ने रामगढ़ ब्लॉक परिसर में स्थित गोदाम का किया औचक निरीक्षण। बताते चलें कि निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर ने बताया की चावल की गुणवत्ता व अन्य सभी खाद्यान्नों की जांच की गई। जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया की सभी खाद्यान्नों के जांच एक-एक करके जांच किया गया। तथा जांच के क्रम में सभी खाद्यान्नों का गुणवत्ता सही पाया गया। गोदाम के निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष कुमार, गोदाम प्रबंधक राजेंद्र मंडल , डीएसडी व अन्य उपस्थित रहे। फोटो संख्या 37 गोदाम का निरीक्षण करते जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...