डीएसओ ने मारा छापा, 86 घरेलू गैस व कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त
फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- जिला पूर्ति अधिकारी ने विभागीय टीम और पुलिस के साथ बुधवार शाम उत्तर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में छापा मारा। घर में बने गोदाम में कालाबाजारी के लिए रखे हुए 86 घरेलू गैस और कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। इस बीच घर स्वामी मौका पाकर फरार हो गया। डीएसओ ने सभी सिलेंडर जब्त करते हुए थाने में तहरीर दी है।जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जैन नगर निवासी धर्मवीर राठौर के घर में घरेलू गैस और कॉमर्शियल सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों की गिनती कराई तो 37 सिलेंडर घरेलू और 49 कॉमर्शियल सिलेंडर पाए गए। उत्तर थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.