डीएसओ ने एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण
दुमका, मई 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। दुमका के जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर प्रसाद ने शनिवार को जरमुंडी मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम की बेहतर ढंग से साफ सफाई, गोदाम में अग्निशमन यंत्र रखने, अनाज का सही ढंग से भंडारण करने को लेकर गोदाम प्रबंधक रोबिन माल्टो को सख्त निर्देश दिया।
गोदाम की व्यवस्थाएं इस दौरान उन्होंने अप टू डेट पंजी का संधारण, सीसी कैमरा चालू मोड में रखने की बात कही। गोदाम में चावल व गेहूं सहित अन्य सामग्री को अलग-अलग रखने, गोदाम में रोशनी, हवा, बिजली की समुचित व्यवस्था, एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था करने की बात कही। कार्य में शिथिलता बरतने पर गोदाम प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
जन वितरण प्रणाली की बैठक इसके पूर्व डीएसओ ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की एवं बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.