रामगढ़, मई 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला पैक्स अध्यक्षों की ओर से रजरप्पा मोड़ स्थित द्वारिका पैलेस में शुक्रवार की शाम विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो को विदाई दी गई। वहीं नई प्रभारी डीएसओ निशा सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमाल शहजादा व संचालन बोरोबिंग पैक्स अध्यक्ष युगेश महतो ने किया। पैक्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएसओ के कार्यकाल में पैक्स अध्यक्षों को काफी सहयोग मिला। इनके कार्यकताल में सभी पैक्सों में धान अधिप्राप्ति काफी बेहतर तरह से हुआ। डीएसओ ने कहा कि सभी के साथ मेरा रिश्ता एक परिवार की तरह रहा है। यह भी पढ़ें- नन्दलाल टोला में विदाई सह सम्मान समारोह विभागीय अधिकारी होने के नाते मैंने किसी को कुछ सुनाया है तो वह मेरे दायित्व का हिस...