डीएसओ की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो घायल
हाथरस, अगस्त 28 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर नई दीवानी के पास डीएसओ की सरकारी गाड़ी ने बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीनों मजदूर घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से एक मजदूर को गंभीर हालत में चिकित्सक ने आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कथरिया निवासी रामप्रसाद 55 पुत्र डालचंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उसका साला रामगोपाल निवासी मिरगामई थाना हाथरस जंक्शन व बनवारी पुत्र निरंजन सिंह निवासी कथरिया भी उसी के साथ हाथरस में मजदूरी का काम कर रहे थे।
मजदूरी का भुगतान गुरूवार को तीनों ठेकेदार से मजदूरी के रूपए लेने हाथरस आए थे। वह बाइक से हाथरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.