चंदौली, फरवरी 17 -- चंदौली, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजनाओं की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर प्रगति और परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूरा करने और पोर्टल पर अपडेट किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत दिया कि वह अपने विभाग की प्रगति प्रत्येक माह की 25 तारीख को पोर्टल पर अपलोड कर दें। धीमी प्रगति वाले विभागों के खिलाफ कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.