बागपत, जून 5 -- बागपत। विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते पकड़े गए डीएसओ और एआरओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब जल्द ही शासन स्तर से भी डीएसओ और एआरओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। दरअसल, गत 29 मई को डीएसओ और एआरओ बुढ़सैनी गांव के राशन डीलर से रिश्वत लेते पकड़े गए थे। विजिलेंस टीम ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। गत 29 मई को जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी बुढ़सैनी गांव के राशन डीलर से 40 हजार और एआरओ जोगेंद्र कुमार 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए थे। यह भी पढ़ें- पकड़े जाने से पहले डीएसओ ने 250 कुंतल चावल को दे दी क्लीन चिट जिला पूर्ति अधिकारी को विजिलेंस टीम ने उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था, जबकि एआरओ को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के ...