नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में ईद पर्व को लेकर प्रशासन, पुलिस और अमन कमेटी की सोमवार को बैठक हुई। जिसमें प्रशासन ने स्पष्ट किया कि डीएसए मैदान में नमाज केवल सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद ही अदा की जा सकेगी। साथ ही सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस में ही की जाएगी। खुले स्थानों पर इसकी अनुमति नहीं होगी। तल्लीताल स्थित स्लॉटर हाउस वर्तमान में बंद है। ऐसे में उसे संचालित कराने को अमन कमेटी को कोर्ट या सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर कंट्रोल रूम में 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी यदि अनुमति नहीं मिलती है तो शहर से बाहर स्थित अधिकृत स्लॉटर हाउस में कुर्बानी करनी होगी। बैठक में अमन कमेटी के सदस...