नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में इस बार ईद के मौके पर डीएसए मैदान में सार्वजनिक रूप से सामूहिक नमाज अदा नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है, कि खेल मैदान में खेल गतिविधियों के अतिरिक्त किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोगों से मस्जिदों, घरों और निजी प्रतिष्ठानों में ही नमाज अदा करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- ईद को शान्तिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील ईद की तैयारियों की बैठक सोमवार को ईद की तैयारियों को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने हर वर्ष की तरह डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज की अनुमति देने की मांग प्रशासन और पुलिस के समक्ष रखी थी। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग से एनओसी और प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद ही निर्णय लेने की बात कही थी। इस...