नैनीताल, जून 2 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में कल चार जून से प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए डीएसए मैदान तैयार है। ट्रेड्स कप हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि विभिन्न राज्यों से 49 टीमों ने अपनी प्रतिभागिता की पुष्टि की है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमें शामिल हैं। बुधवार से टीमें नैनीताल पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये व उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। हॉकी सचिव चंद्र लाल साह ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता को हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से स्वीकृति प्राप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...