डीएसए मुरादाबाद व संभल ने जीते मैच
मुरादाबाद, मई 31 -- यूपीसीए की ओर से आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में रविवार को आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान पर दो मैच खेले गए। पहले मैच में डीएसए मुरादाबाद ने व दूसरे मैच में डीएसए संभल विजयी रहा। पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए मुरादाबाद के क्रिकेट सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि पहला मैच डीएसए मुरादाबाद और डीएसए अमरोहा के बीच हुआ। डीएसए अमरोहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में डीएसए मुरादाबाद ने 41.2 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन रामपुर ने 103 रन बनाए। जवाब में डीएसए संभल ने 34.2 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजय गुप्ता ने बताया कि यूपीसीए के सेलेक्टर पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली और जावेद अनवर ओवजर्बर रहे और खिलाड़ियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.