डीएसए नंबर नहीं आने से बढ़ी परेशानी, गैस के लिए 10 दिन तक इंतजार
छपरा, मई 20 -- पटना टास्क शहर में जल्दी डिलीवरी, गांवों में उपभोक्ता परेशान छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में 28 हजार 792 गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद कई लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। सबसे ज्यादा शिकायत डीएसए नंबर जारी नहीं होने और डिलीवरी में देरी को लेकर सामने आ रही है। शहर के कई इलाकों में पांच-पाचं दिन हो जाने के बाद भी डीएसए नंबर नहीं आ रहा है। सिलंडर ऑनलाइन बुक हो जा रहा है पर डीएसए नंबर पांच दिन तक नहीं आ रहा। ऐसे में सिलेंडर मिलने में विलंब होना लाजिमी है।
डीएसए नंबर नहीं आने से बढ़ी चिंता जलालपुर की रीना देवी ने बताया कि गैस बुकिंग कराने के कई दिन बाद भी डीएसए नंबर नहीं आया। एजेंसी में फोन करने पर सिर्फ इंतजार करने को कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.