प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। फाफामऊ स्थित बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीटेक, बीसीए और एमसीए के छात्रों के लिए डाटा स्ट्रक्चर एंड एल्गोरिद्म (डीएसए) कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीटेक द्वितीय वर्ष के शिवांश सुनील मिश्र द्वितीय, बीटेक द्वितीय वर्ष के विद्यांश सिंह यादव तृतीय रहे। इसके अलावा कार्तिकेय सिंह, सर्वदमन, अंश मेहंदी, रवि किशन गौर, बुशरा खालिद, खुशी गुप्ता और शशांक श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.