कटिहार, फरवरी 3 -- बारसोई। सोमवार को अनुमंडल सभागार भवन में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अवर निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार ने की। बैठक का संचालन कल्याण पदाधिकारी भारती ने की।डीएसएलआर प्रियंका कुमारी को दी गई विदाई, नए एसडीओ राजू कुमार को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। बैठक में अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारी ने अपनी अपनी राय व्यक्त किया। डीएसएलआर प्रियंका कुमारी ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि बारसोई अनुमंडल की जनता बहुत अच्छे हैं। मुझे ढाई साल डीएसएलआर के पद में कार्य करने का मौका मिला। मौके पर निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, प्रेम कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर शाह, आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.