संभल, अप्रैल 24 -- रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल में नए पेराई सत्र की तैयारियों के तहत बुधवार को विधि-विधान के साथ रोलर पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बीच मिल परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पंडित देवेंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। यूनिट हेड उपेंद्र कुमार तोमर ने यजमान के रूप में विधिवत रोलर पूजन किया और मिल के सुचारू संचालन की कामना की। इस दौरान यूनिट हेड ने मिल के कुछ कर्मचारियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया और दक्षिणा भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) इकबाल सिंह, कारखाना प्रबंधक एवं प्रशासनिक अधिकारी राजन कुमार दीक्षित, फाइनेंस हेड संजीव कुमार, इंजीनियरिंग हेड अवतार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- चीनी म...