संभल, मई 16 -- डीएसएम शुगर रजपुरा में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डीएसएम शुगर मिल रजपुरा के नवनियुक्त यूनिट हेड उपेंद्र कुमार तोमर ने फीता काटकर किया। इस दौरान सम्भल से पहुंची मेडिकल टीम का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत भी किया गया। शिविर में एमडी फिजिशियन एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. सुधांशु तथा आर्थो विशेषज्ञ डॉ. एच.के. भारती ने कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में करीब 200 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने ब्लड शुगर, बीपी, हड्डियों की जांच और ईसीजी समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराईं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की मुफ्त जांच साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई...