संभल, मई 23 -- भीषण गर्मी के बीच शनिवार को डीएसएम शुगर द्वारा शर्बत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को ठंडा शर्बत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में यूनिट हेड उपेंद्र कुमार तोमर, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना इकबाल सिंह, महाप्रबंधक प्रशासन राजन कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा संजीव कुमार, इंजीनियरिंग हेड अवतार सिंह सहित मिल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान आँचल बिंदल, अमित अग्रवाल, सुधीर त्यागी, रिपुंजय उपाध्याय, वसीम अहमद, योगेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, डॉ. विजेंद्र मुखेरिया, आशुतोष राय, विमलेश त्रिपाठी, गोपाल शुक्ला, रंजीत सिंह और निर्भय सिंह समेत अन्य लोगों ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- स्टूडेंट फॉर सेवा के तहत वितरित किया गया शरबत मिल प्रबंधन ने कहा कि ...