संभल, मार्च 13 -- रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल द्वारा सीएसआर के तहत क्षेत्र के कई गांवों में सौर ऊर्जा लाइट वितरित की गईं। यह पहल गांवों के मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों को रोशन करने के उद्देश्य से की गई। शुगर मिल के यूनिट हेड आशीष कुमार शर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में आस-पास के कई गांवों के किसान और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान यूनिट हेड और उनकी टीम ने ग्रामीणों को सौर ऊर्जा लाइटें सौंपते हुए इनके सही उपयोग की जानकारी भी दी। इस योजना के तहत भीकमपुर जैनी, सिंधौली पूर्वी, सिंघौली कल्लू, गुरेठा, नियावली, इकौना, गवां, रजावली, सैंडोरा, हरफरी, जैतोरा, सागरपुर, देवराभूरा, रजापुर, करकौरा, हरदासपुर और शाहपुर सहित कई गांवों के मंदिरों में लगाने के लिए सोलर लाइट दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए डीएसएम शुगर मिल प्रबंधन का आभार जताया और कहा क...