धनबाद, मार्च 15 -- अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएसई आयुष कुमार से मिलकर शिक्षक समस्याओं को रखा। जिलाध्यक्ष सुनील भगत ने बताया कि नगर निगम से 8 किलोमीटर की दूरी में पदस्थापित शिक्षकों का परिवहन भत्ता का भुगतान संबंधित विद्यालय के शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर करने का आश्वासन मिला है। रांची में हुए सीपीडी प्रशिक्षण से संबंधित टीए बिल वाउचर जमा करने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर समस्या का समाधान करने की मांग की गई। वहीं वर्ष 2025 में नियुक्त सहायक आचार्य के वेतन का भुगतान संबंधित शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर करने की मांग की गई है। कैंप लगाकर जीपीएफ खाता खोलने के मामले में आगामी सप्ताह में इस संबंध में पत्र निर्गत करने का आश्वासन मिला है। उसके बाद सहायक आचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.