डीएसई से मिलकर कहा- एमडीएम का संचालन मुश्किल
धनबाद, जुलाई 10 -- धनबाद। झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीएसई शालिनी डुंगडुंग से भेंट कर स्वागत किया। मनोज राय, उत्पल चौबे, चंदन मोदक, संजय प्रजापति के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों ने डीएसई को विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। संघ के मनोज राय ने कहा कि प्रखंडों के विद्यालयों में चावल की कमी के कारण मध्याह्न भोजन संचालन मुश्किल हो गया है। नगर निगम क्षेत्र के 280 सहायक अध्यापकों को वर्ष 2023 से चार प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है। मौके पर विजय प्रसाद, मोतीलाल महतो, आशीष पाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.