गुमला, अप्रैल 28 -- गुमला। स्कूल रूआर अभियान के तहत अनामांकित बच्चों का नामांकन उसके समीपस्थ सरकारी स्कूलों में सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में इस अभियान के तहत अनामांकित व ड्राप आउट बच्चों को पुन:स्कूलों से जोड़ने पर जोर दिख रहा है। मंगलवार को डीएसई नूर आलम खां ने गुमला प्रखंड मुख्यालय में अभियान की प्रगति देखी। और स्थानीय वार्ड पार्षद नेहा लकड़ा व अभिभावकों के सहयोग से राजकीयकृत कन्या प्राथमिक स्कूल में पहली कक्षा में जानकी कुमारी ऋषिका असुर व अनुष्का असुर को नामांकन कराया। शिक्षा विभाग शत प्रतिशत बच्चों के एडमिशन व स्कूलों में नव नामांकित बच्चों के ठहराव की दिशा में प्रयासरत्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.