गुमला, अप्रैल 9 -- भरनो, प्रतिनिधि । डीएसई नूर आलम खान गुरुवार को उत्क्रमित हाइ स्कूल डुंबो का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने किचन रूम की साफ सफाई, शौचालय, पेयजल, स्कूल के भवन की स्थिति का अवलोकन किया। साथ बच्चों की उपस्थिति पंजी को भी देखा। निरीक्षण के क्रम उन्होंने बच्चों के क्लास रूम में घूम घूम कर बच्चों की उपस्थिति से भी अवगत हुए। साथ ही क्लास नौ और दस के विद्यार्थियों के क्लास में पढ़ाई से संबंधित पूछ ताछ करते हुए उन्हें कई जरूरी टिप्स दिए। साथ ही क्लास छह में एक बच्ची का अपने हाथों नामांकन किया। वहीं क्लास पहली और दूसरी के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। स्कूल में क्लास रूम की कमी को देखते हुए उन्होंने दो कमरे का नया भवन देने की भी स्कूल के हेडमास्टर दीपक कुमार गुप्ता को आश्वासन दिया। मौके पर डीएसई द्वारा हेड मास्टर दीप...