धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद के 17 शिक्षा अंचलों में से 16 शिक्षा अंचलों में बीईईओ का पद रिक्त होने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने इससे संबंधित निर्देश जारी किया है। डीएसई आयुष कुमार के पास 17 में से 14 शिक्षा अंचलों का प्रभार रहेगा। धनबाद में कार्यरत एकमात्र बीईईओ रीना कुमारी के पास तीन शिक्षा अंचल हैं। पिछले दिनों हिन्दुस्तान में इससे संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी कि 17 में 16 शिक्षा अंचलों में बीईईओ का पद रिक्त हो गया है। डीएसई ने अपने पास गोविंदपुर एक-दो, टुंडी, पूर्वी टुंडी, निरसा, कलियासोल, एग्यारकुंड, तोपचांची एक व दो, कतरास एवं बाघमारा, नगरपालिका, धनबाद एक व धनबाद दो अंचल रखा है। डीएसई ने कहा कि स्थायी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पदस्थापन होते ही यह आदेश स्वत: समाप्त हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का कहना है कि हमलोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.