नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक के. नागावत को एनसीसी निदेशालय, दिल्ली की ओर से मानद कर्नल रैंक प्रदान की गई। मंगलवार को सेक्टर-9, द्वारका स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित इन्वेस्टिचर एवं पिपिंग समारोह में एनसीसी निदेशालय, दिल्ली के एडीजी मेजर जनरल रविंदर कुमार ने उन्हें यह रैंक प्रदान की। समारोह में ब्रिगेडियर पी.एस. छौंकर और कर्नल करण मेहता समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। कुलपति ने एनसीसी से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, एकता और सेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नेतृत्व, उद्यमिता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...