मिर्जापुर, जून 27 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। एग्रीज योजना के तहत शनिवार को विकासखंड हलिया के भटवारी गांव में किसानों ने डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) मशीन से धान की सीधी बोआई की। किसान भगवत प्रसाद मौर्य, नंद गोपाल मौर्य समेत अन्य किसानों ने बारिश से पहले सूखे खेतों में धान की बुआई की। मौके पर एडीओ कृषि नरेंद्र कानापुरिया ने किसानों को बताया कि डीएसआर विधि से धान की खेती में लागत कम आती है, 30 से 40 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है तथा उपज भी बेहतर मिलती है। उन्होंने बताया कि बुआई के बाद खरपतवार नियंत्रण के लिए पेंडीमेथालिन और बाद में बिसपाइरीबैक सोडियम के छिड़काव की सलाह दी गई, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...