डीएसआर विधि से उगाई गई धान की फसल का लिया जायजा
चंदौली, सितम्बर 2 -- चंदौली। शहाबगंज ब्लाक के जंगलपुर और अमरसीपुर ग्राम में डायरेक्ट सीडेड राइस यानि सीधी बुआई विधि से उगाई जा रही धान की फसल का जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक नागेंद्र सिंह के 40 बीघा एवं बद्री प्रसाद यादव के 30 बीघा खेत में सीधी बुआई विधि से बोई गई धान की फसल का जायजा लिया। वर्तमान में मौके पर दोनों ही खेतों में फसल पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। इसमें किसी भी प्रकार के कीट, रोग या खरपतवार का प्रकोप दर्ज नहीं किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जंगलपुर में नागेंद्र सिंह की फसल लगभग 80 दिन और अमरसीपुर में बद्री प्रसाद यादव की फसल 65 से 70 दिन की अवस्था में है। निरीक्षण दल की ओर से फसल की गुणवत्ता और विकास को परखने के लिए प्रति हिल टिलर (कल्लों) की संख्या की गिनती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.