बहराइच, जुलाई 27 -- बहराइच,संवाददाता: उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण सहायता परियोजना (यूपी डॉस) द्वारा संचालित यूपी एैग्रीज़ परियोजना के अंतर्गत जनपद में जलवायु-सहिष्णु कृषि को बढ़ावा देने के लिए डीएसआर तकनीक से धान की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए तेजवापुर एवं फखरपुर विकास खंडों के विभिन्न गांवों में फील्ड लेवल डेमोंस्ट्रेशन (एफ.एल.डी.) स्थापित किए गए हैं। जिले के ग्राम खमेरिया शुक्ल, गजपतिपुर, रामगांव तथा टेड़वा बसंतपुर गांवों में आयोजित किसान संवाद एवं प्रदर्शन स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आई.आर.आर.आई.) के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आर. के. मलिक, एसोसिएट साइंटिस्ट डॉ. धीरज तिवारी, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर डॉ. विपिन कुमार, परियोजना वैज्ञानिक डॉ. विपिन कुमार शर्मा व जूनियर रिसर्च टेक्नीशियन राघवे...