हरिद्वार, मई 17 -- ग्राम पंचायत श्यामपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में रविवार को किसानों को धान की डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) तकनीक से खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कम पानी और कम लागत में बेहतर उत्पादन लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। किसानों को खेत तैयार करने, सीधी बुवाई और खरपतवार नियंत्रण के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बरानी कृषि परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार ने किसानों को धान की सीधी बुवाई, पानी के संतुलित उपयोग और खाद प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों के सवालों के जवाब देकर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में डीएसआर विधि से पहले खेती कर चुके किसान मुमताज अली और बलबीर सिंह ने अपने अनुभव साझा...