बोकारो, अप्रैल 7 -- बोकारो। डीएवी सेक्टर 6 में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था। प्राचार्य अनुराधा सिंह ने कहा छात्रों को हमेशा संतुलित आहार लेने चाहिए, नियमित व्यायाम करने चाहिएl उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और स्वस्थ रहने पर ही व्यक्ति किसी भी कार्य के प्रति रुचि और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के ईको क्लब द्वारा विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की सफलता में प्रणया सिंह सोलं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.