डीएवी-6 में बच्चों के बीच अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता
बोकारो, मई 23 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के बीच अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सुंदर लेखन शैली के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया और पूरे वातावरण को आकर्षण व सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। परिणाम में दयानंद सदन के अविनाश राजवार ने प्रथम स्थान ,श्रद्धानंद सदन की अनामिका कुमारी द्वितीय स्थान व विवेकानंद सदन के वीराज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हंसराज सदन के शिवांजय सिंह चतुर्थ स्थान पर रहे। विद्यालय प्रभारी बी के झा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, सृजनात्मकता व सुंदर लेखन शैली के विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.