बोकारो, मई 11 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में विद्यालय की एनसीसी 1 झारखंड लेवल यूनिट द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के हृदय में राष्ट्र प्रेम, अनुशासन व सेवा-भावना की नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। तिरंगे की शान में गूंजते राष्ट्रगान ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। जिसने भारतीय सैनिकों के साहस, समर्पण व बलिदान की गौरवगाथा से सभी को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ ऑपरेशन सिंदूर विद्यालय प्रभारी बीके झा ने विद्यार्थियों की...