बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में सीआईएसएफ बीएसएल के जवानों द्वारा फर्स्ट एड फायर फाइटिंग जागरूकता अभियान का प्रायोगिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों व तत्परता के प्रति प्रशिक्षित व जागरूक करना था। सीआईएसएफ बीएसएल के प्रशिक्षित कर्मियों में इंस्पेक्टर आरके राय, एए खान, कांस्टेबल फायर जी हैंजोंग, रोहित कुमार, कांस्टेबल डीसीपीओ राजेंद्र कुमार ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग व विद्यालय व घर पर इलेक्ट्रिकल फायर सेफ्टी के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य व सही तकनीक का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.